Join Our WhatsApp

MCX Tips

Join Our Telegram

MCX Tips

24 कैरेट सोने का भाव 310 रुपए बढ़कर 41500 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ

चांदी का भाव 55 रुपए घटकर 46,630 रुपए प्रति किलो रहा। बुधवार को 46,685 रुपए था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,574 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 17.64 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। पटेल का कहना है कि कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की वजह से इन्वेस्टर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में पैसा लगा रहे हैं।

सोने के भाव में गुरुवार को 266 रुपए की तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 41,484 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को 41,218 रुपए था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी आने की वजह से भारतीय बाजार में सोने की कीमत में तेजी आई।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से सोने की कीमत में बढ़त आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 266 रुपये महंगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 10 पैसे की गिरावट पर ट्रेंड कर रहा था। 

Read More : Gold ETFs see inflow of ₹200 cr in Jan; highest since December 2012

बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 128 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,148 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी।

चांदी में 700 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 46,360 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। तपन पटेल ने कहा था कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में आई कमी की वजह से सोना और चांदी सस्ता हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 128 रुपये सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,562.5 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।