Silver price (White Metal) refreshes three-month high, up 1.40% intraday around $95.00 as Russian military attacks Ukraine during early Thursday morning in Europe.
Gold price (Yellow Metal) is through the roof, extending its upside break towards $1,950, as risk-aversion remains at full steam after Russia invades Ukraine and President Vladimir Putin announces a special military operation in Donbas. Flight to safety remains the main theme.
Brent oil surged to $100 a barrel for the first time since 2014 as Russia’s dramatic escalation of the Ukraine crisis sparked fears of a disruption to the region’s critical energy exports.
🔴Russia Ukraine Tensions Live Update in Hindi, Russia Ukraine Crisis, War Situation Live Updates: 2022
वैश्विक शांति के लिए त्यागे थे परमाणु हथियार – यूक्रेन के विदेश मंत्री [12:15 PM, 24-FEB-2022]
यूएन की जनरल एसेंबली में यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि उनका देश किसी वक्त में परमाणु शक्ति की लिस्ट में दुनिया में तीसरे नंबर पर था. लेकिन वैश्विक शांति के लिए उन्होंने परमाणु हथियारों को त्यागा था. ऐसे में अब दुनिया को परस्पर रूप से उनकी रक्षा करनी चाहिए.
अब यूक्रेन ने किया पलटवार
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। समाचार एजेंस रॉयटर्स ने इसकी जानकारी दी है।
बीच रास्ते से दिल्ली लौटी एयरइंडिया की फ्लाइट [12:02 PM, 24-FEB-2022]
यूक्रेन द्वारा देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित करने के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट गई।
यूरोप ने यूक्रेन को चेताया [11:55 AM, 24-FEB-2022]
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार यूरोप ने यूक्रेन के आसपास हवाई क्षेत्र के जोखिमों की चेतावनी दी है।
रूस हुआ और आक्रामक [11:20 AM, 24-FEB-2022]
रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद से रूस यूक्रेन के खिलाफ और ज्यादा हमलावर हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार रूस की सेना ने जानकारी दी है कि उसने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है।