चांदी का भाव 55 रुपए घटकर 46,630 रुपए प्रति किलो रहा। बुधवार को 46,685 रुपए था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,574 डॉलर प्रति औंस और चांदी का 17.64 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। पटेल का कहना है कि कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की वजह से इन्वेस्टर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में पैसा लगा रहे हैं।
सोना
Commodity Market Live Update: सोने की कीमतों पर दबाव
Commodity Market Live Update – सोने की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, कोरोना वायरस को लेकर चिंता से सोने के दाम लगातार 40 हजार के ऊपर बने हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण चीन में मरने वालों की संख्या 1 हजार के करीब पहुंच गई है
US-CHINA में ट्रेड डील साइन होने से क्रूड में खरीदारी
US-चीन ट्रेड डील और कमजोर डॉलर इंडेक्स में सपोर्ट बना हुआ है। अमेरिका-चीन में ट्रेड डील साइन होने से क्रूड में खरीदारी देखने को मिली है। नए साल में डिमांड बढ़ने की उम्मीद से सहारा मिला है। सोने-चांदी में निचले स्तरों से खरीदारी नजर आई है।
सोने की हॉलमार्किंग आज से होगी
सोने की हॉलमार्किंग
आज से सोने की हॉलमार्किंग जरूरी होगी। हालांकि पुराना स्टॉक बेचने के लिए 1 साल का वक्त मिलेगा। ज्वेलर्स 15 जनवरी, 2021 तक पुराना स्टॉक बेच पाएंगे। 14, 18 और 22 कैरेट सोने में हॉलमार्किंग होगी।
सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम Gold का Rate
चांदी ने भी खोई अपनी चमक
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की नरमी के साथ 17.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। विदेशों में कीमतों में गिरावट का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया है। इसके साथ ही डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में आ रही मजबूती का असर भी कीमती धातुओं पर दिख रहा है।
Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 200 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,695 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,895 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी के भाव में यह गिरावट आई है।
Gold Silver Investor Only Buy, Target 40100—40500, सोने के दामों में आई जबरदस्त गिरावट
ईरान के साथ करीब एक सप्ताह से जारी तनाव के बीच अमेरिका के नरम रुख के कारण विदेशों के साथ स्थानीय बाजार में भी सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 1,160 रुपये टूटकर 41,170 रुपये पर आ गया। चांदी 1,735 रुपये लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 47,825 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।