भारत में आज सोने का भाव (gold price in india) : 26 अगस्त को भारत में 10 ग्राम सोने की खुदरा कीमत कई शहरों में लगभग 59,000 रुपये है। अधिक विस्तृत विश्लेषण प्रदान करने के लिए, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत 59,450 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की समान मात्रा 54,500 रुपये में उपलब्ध है। इसके उलट चांदी की कीमत 75,300 रुपये प्रति किलो है.
जेरोम पॉवेल और दरें और बढ़ाने के लिए तैयार हैं
फेडरल रिजर्व सिस्टम (federal reserve system) के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने वार्षिक जैक्सन होल आर्थिक संगोष्ठी में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि यदि उचित हुआ तो वे दरें और बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
पॉपुलर सैंडविच चेन SUBWAY बिक गई! रोर्क कैपिटल ने 9.55 बिलियन डॉलर में खरीदा
सैंडविच, सलाद और फास्ट फूड की जानी-मानी कंपनी SUBWAY का मालिक अब कोई और होगा. प्राइवेट इक्विटी फर्म रोर्क कैपिटल ग्रुप (Roark Capital Group) ने इसे करीब 9.55 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है. TDR कैपिटल और सिकामोर पार्टनर्स की अगुवाई वाले प्रतिद्वंद्वी से चुनौती मिलने के बाद रोर्क कैपिटल ग्रुप ने नीलामी में बाजी मार ली.
सचिवालय B20 देशों को लगातार सहयोग और गाइडेंस देता रहेगा: SBI चेयरमैन
SBI चेयरमैन (SBI Chairman) दिनेश कुमार खारा ने B20 समिट में कहा कि, Source: B20 India Summit, New Delhi
काएंस टेक्नोलॉजी शेयर ऑल-टाइम हाई पर
काएंस टेक्नोलॉजी शेयर (kaynes technology share) शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए, जब कंपनी को 3,750 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. कंपनी ने कर्नाटक सरकार से सेमीकंडक्टर और टेस्टिंग फैसिलिटी के लिए 3,750 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला.
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 32 लाख इक्विटी शेयरों का लेन-देन | पावर मेक को मिले 723.9 करोड़ रुपये के ऑर्डर
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़े सौदे में कुल 32.8 लाख इक्विटी शेयरों का लेन-देन हुआ. फिलहाल, शेयर खरीदने या बेचने वालों की जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Stock Market News Today: जियो फाइनेंशियल में लगातार पांचवें दिन लोअर सर्किट
Stock Market News Today: लिस्टिंग से लगातार पांचवें दिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) के 5% टूटने पर लोअर सर्किट लगा.
अब JFS का भाव NSE पर 202.80 पर पहुंच गया है.
जियो फाइनेंशियल में 4.74 करोड़ इक्विटी शेयरों का सौदा हुआ. ये सौदा प्री-मार्केट ट्रेड में हुआ.