Join Our WhatsApp

MCX Tips

Join Our Telegram

MCX Tips

Gold Rate Today – चांदी की कीमत घटी, हफ्ते में 325 रुपए सस्ता हुआ, अक्षय तृतीया पर बढ़ सकते हैं सोना-चांदी के दाम

Gold Rate Today – अक्षय तृतीया पर बढ़ सकते हैं सोने के दाम – बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अगले सप्ताह अक्षय तृतीया है और उस वक्त सोने की खरीद शुभ मानी जाती है जिससे इसके भाव तेज हो सकते हैँ।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर गत सप्ताह 7.10 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 1,278.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.20 डॉलर की गिरावट में सप्ताहांत पर 1,280.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोने के तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.14 डॉलर उतरकर 14.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

चांदी में भी गिरावट रहीGold Silver Reports

वैश्विक दबाव और स्थानीय मांग की गिरावट से सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 325 रुपए की गिरावट में 32,645 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 26,400 रुपए पर स्थिर बंद हुई।

Read More : Akshaya Tritiya 2019 – अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने में निवेश करने का अवसर

दिल्ली सरार्फा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपये में)

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,620
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,450
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,700
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,375
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 78,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 79,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,400

विदेशों के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी में गिरावट रही। चांदी हाजिर 550 रुपए उतरकर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 545 रुपए की साप्ताहिक गिरावट में सप्ताहांत पर 36,975 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 2,000 रुपए उतरकर क्रमश: 78 हजार और 79 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाला सोने का दाम 325 रुपए घटकर क्रमश: 32,420 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि 8 ग्राम वाली गिन्‍नी का भाव 26,400 रुपए पर स्थिर बना रहा।

Comments are closed.