MCX Gold Market Calls – Yesterday Hit Full Target Low 45544, Any Rise Sell Sell Sell – Neal Bhai Reports
MCX Gold 45970 To 45544
MCX Gold Call – MCX Gold Target Today – Below 46100 Target 45740— 45580 – Neal Bhai

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 104 रुपये बढ़कर 45,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 104 रुपये या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,885 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 12,900 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
- Silver ETFs Jump 8% After Record High: Book Profit or Stay Invested?
- Kalyan Jewellers Share Price Crashes 14%, Hits 19-Month Low After Heavy Selling
- Silver Nears All-Time High Amid Global Tensions | Safe-Haven Demand Rises
- Gold Price Hits Record High Amid Global Tensions and Market Volatility
- PNB Q3 Results: Net Profit Jumps 13% to ₹5,100 Crore, Asset Quality Improves
इसी तरह अगस्त डिलीवरी के लिए सोना की कीमत 119 रुपये या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,125 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 7,713 लॉट। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,708.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।
जानें कहां खुली ज्वैलरी शॉप
टाटा के आभूषण ब्रॉन्ड तनिष्क ने देश भर में अपने 328 स्टोर को फिर से खोलने की घोषणा की है। करीब डेढ़ महीने से बंद पड़े स्टोर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा और इसकी शुरुआत रविवार को 50 स्टोर के साथ हुई। तनिष्क ने एक बयान में कहा कि वह स्टोर को फिर से खोलने और इनके परिचालन के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा व बचाव के सभी नियमों का अनुपालन करेगा। कंपनी ने कहा कि उसने स्वर्ण मानक सुरक्षा ई-बुक की शुरुआत की है। इससे ग्राहकों और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा व कल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
क्या है गोल्ड 999
हालमार्क वाली ज्वैलरी पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक जैसे 999, 916, 875 लिखे होते हैं। इन्ही अंकों में आपके सोने की शुद्धता का राज छुपा होता है। ध्यान रहे हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी 24 कैरेट की होती है। 999 का मतलब इसमें सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी तरह 23 कैरेट सोने पर 995, वहीं 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक पड़े होते हैं।
Disclaimer
This article is intended for educational purposes only. The views and opinions expressed are those of individual analysts or brokerage firms and do not represent the views of GoldSilverReports.com. Investors are strongly advised to consult certified financial experts before making any investment or trading decisions.
| Follow us on |
| Telegram, Whatsapp , Facebook, Twitter, Instagram, YouTube, Google Business Profile and Truth Social. |
Comments are closed.