Gold Price – सोने के भाव में आज गुरुवार को इजाफा दर्ज किया गया है। चांदी की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। चांदी में गुरुवार को 55 रुपये की गिरावट आई है। इससे चांदी का भाव आज 46,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। गौरतलब है कि चांदी बुधवार को 46,685 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिावली में गिरावट के चलते चांदी के भाव में यह कमी आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार को सोने और चांदी दोनों में ही बढ़त देखने को मिली है। सोना गुरुवार को 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कोरोनावायरस से मौतों की संख्या में तेजी के चलते निवेशक सेफ हैवन समझे जाने वाले सोने में निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि इसकी कीमतों में तेजी आ रही है।
Read More : 24 कैरेट सोने का भाव 310 रुपए बढ़कर 41500 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ
दिल्ली में गुरुवार को 24 कैरेट सोने के भाव में भी 266 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है। पटेल ने बताया कि रुपये में गिरावट और सोने की वैश्विक कीमतों में रिकवरी के चलते घरेलू स्तर पर सोने के भाव में यह उछाल दर्ज किया गया है।