Dussehra: 2018: 19 अक्टूबर को है दशहरा, यह है रावण दहन का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व। यह 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। भगवान राम के रावण का वध करने और असत्य पर सत्य की विजय के खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जगह जगह रावण दहन किया जाता है। कहा जाता है कि रावण के पुतले को जला हर इंसान अपने अंदर के अंहकार, क्रोध का नाश करता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।

बैकुंठपुर में सात दिवसीय दशहरा महोत्सव हुआ शुरू

शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि की शुरूआत 18 अक्टूबर 3 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।

रावण दहन मुहूर्त = 1:58 बजे से शाम 14:43 बजे

ऐसी मान्यता है कि रावण का वध करने कुछ दिन पहले भगवान राम ने आदि शक्ति मां दुर्गा की पूजा की और फिर उनसे आशीर्वाद मिलने के बाद दशमी को रावण का अंत कर दिया। ऐसी भी मान्यता है कि दशमी को ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे विजयादश्‍मी के रूप में मनाया जाता है।

Dussehra 2018: शत्रु विजय का पर्व है दशहरा

देशभर में अलग-अलग जगह रावण दहन होता है और हर जगह की परंपराएं बिल्कुल अलग हैं। इस दिन शस्त्रों की पूजा भी की जाती है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है। इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है। दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है।

उत्तराखंडः 60 फुट के रावण का होगा पुतला दहन, तीन मंजिला लंका दहन पर आतिशबाजी होगी मुख्य आकर्षण

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी की ओर से विजयदशमी पर 71 वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी की ओर से इस बार 60 फुट के रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इस बार तीन मंजिला रावण लंका दहन पर आतिशबाजी मुख्य आकर्षण रहेगी। बुधवार को सचिवालय रोड स्थित एक रेस्तरां मे आयोजित प्रेसवार्ता में बन्नू बिरादरी अध्यक्ष हरीश विरमानी ने बताया कि 19 अक्टूबर को परेड ग्रांउड में दशहरे पर भव्य रावण लंका दहन किया जाएगा। रावण दहन के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इस दौरान कालिका मंदिर मार्ग से मोती बाजार, पल्टन बाजार , राजपुर रोड, एस्लेहॉल चौक से परेड ग्रांउड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया कि कालिका माता सर्वदास महाराज बह्ममलीन होने से इस बार शोभायात्रा में पिछली बार की तुलना में झांकियां कम होगी। शुक्रवार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद 7:30 मिनट तक भव्य आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस मौके पार कमेटी मीडिया प्रभारी संजीव विज, भरत आहूजा, गु्रुजेंद्र सिंह, मनोज साहनी, रमेश खनिजो आदि मौजूद रहे।

55 फिट के कुंभकरण व मेघानथ के पुतले का भी होगा दहन

दशहरा कमेटी अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि 60 फिट रावण पुतले के साथ ही इस बार 55 फिट के कुंभकरण व 50 फिट के मेघनाथ के पुतले का भी दहन किया जाएगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को भरत मिलाप के अवसर पर कालिका माता मंदिर से चकराता रोड, कनाट प्लेस, घंटाघर से राजपुर रोड़ होते हुए परेड ग्रांउड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Spread the love

Neal Bhai has been involved in the Bullion and Metals markets since 1998 – he has experience in many areas of the market from researching to trading and has worked in Delhi, India. Mobile No. - 9899900589 and 9582247600

Leave a Comment