YES BANK में निवेश SEBI गाइडलाइंस के तहत होगा

YES BANK में निवेश SEBI गाइडलाइंस के तहत होगा। इसके लिए फाइनेंशियल सेक्टर के तय नियमों का पालन जरूरी है। बेहतर माहौल के लिए YES BANK को बचाना जरूरी है। YES BANK के कर्मचारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। इस पर RBI से बेहद पॉजिटिव आश्वासन मिला है। Moratorium से निकलने पर YES BANK का कामकाज सामान्य हो जाएगा। YES BANK जल्द ही Moratorium से बाहर होगा। डिपॉजिटर्स के पैसे पूरी तरह से सुरक्षित  हैं।

YES BANK मामले में SBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस SBI के चेयरमैन ने कहा कि हम सभी YES BANK की स्थिति से अवगत हैं। YES BK रीस्ट्रक्चरिंग पर RBI का ड्राफ्ट तैयार है। निवेश और कानूनी नियमों का Due Diligence जारी है।  YES BANK के लिए प्लान मिल चुका है। हम  9 मार्च तक अपने सुझाव लेकर RBI के पास जाएंगे। YES BANK में 49 फीसदी हिस्से के लिए बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई है। YES BANK में 2,450 Cr का शुरुआती निवेश किया जाएगा। 3 साल के लिए 26 फीसदी हिस्सेदारी बरकरार रखेंगे। 26 फीसदी के लिए अंदाजन 5500 करोड़ रुपये का न्यूनतम निवेश होगा। उन्होंने ये भी बताया कि 10 साल में SBI Cards में निवेश 3 गुना बढ़ा है। SBI शेयरधारकों के हित से समझौता नहीं करेंगे। जमाकर्ताओं की रकम पर कोई रिस्क नहीं 

YES BANK के लिए भरोसेमंद निवेशक मिलना जरूरी है। हमारे लिए SBI के छोटे शेयरधारकों का हित भी अहम है। हम YES BANK के मौजूदा कामकाज में दखल नहीं देंगे। YES BANK पर RBI का नियम कानूनी तरीके से सही है। YES BANK निवेश पर किसी तरह का विवाद नहीं है। बैंकर्स ने Jet Airways बचाने की पूरी कोशिश की थी। YES Bk के लिए भी कई Co-investors मिलने की उम्मीद है। YES BANK के बैलेंस शीट पर काम जारी है।

YES BANK मामले में उन्होंने आगे कहा कि वे सरकार से किसी पूंजी की मांग नहीं करेंगे। प्राइस पर इन्वेस्टमेंट टीम का काम जारी है। कितने निवेशक मिलेंगे फिलहाल अभी नहीं बताया जा सकता। इस खरीद से SBI के Capital Adequacy Ratio पर कम असर होगा। हम 0.5 फीसदी पर CAR बरकरार रखेंगे। रेजॉल्यूशन प्लान तय समय से पहले लागू करेंगे। YES BANK रेजॉल्यूशन प्लान पर 24×7 काम करेंगे। RBI की 30-Day टाइमलाइन पर प्लान लागू कर लेंगे।

Spread the love

Neal Bhai has been involved in the Bullion and Metals markets since 1998 – he has experience in many areas of the market from researching to trading and has worked in Delhi, India. Mobile No. - 9899900589 and 9582247600

Leave a Comment