🔴Russia Ukraine Tensions Live : बाइडन ने दो बैंकों पर प्रतिबंधों की घोषणा की, अब नहीं कर पाएगा पश्चिमी देशों में व्यापार

www.goldsilverreports.com

अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूसी विदेश मंत्री से मिलने से किया इनकार

उन्होंने कहा कि “ऐसा नहीं है कि हम यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत देख रहे हैं लेकिन रूस ने कूटनीति प्रयासों की लगातार अस्वीकृति से यह स्पष्ट कर दिया है।

व्हाइट हाउस में अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में बढ़ते तनाव और रूस की आक्रमता पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधों की रूपरेखा मीडिया के सामने रखी। संबोधन का संक्षिप्त विवरण:-

बाइडन: अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट

अमेरिका और उसके सहयोगी देश मिलकर काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन के अपने समर्थन में एकजुट हैं। हम रूसी आक्रमण के विरोध में एकजुट हैं। हम अपने नाटो गठबंधन की रक्षा के अपने संकल्प में एकजुट हैं।